देहरादून। एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, बिंदाल (देहरादून) में कार्यरत एवं 29 यूके बटालियन एनसीसी, देहरादून के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) कैप्टन कृष्ण कुमार सिंह को एनसीसी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान ‘डीजी एनसीसी प्रशस्ति पत्र’ (DG CC) के लिए चुना गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है, जिसके अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ एक विशेष बैज और ₹2,500/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय द्वारा गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2027 के दौरान प्रदान किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर अत्यंत कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कैप्टन कृष्ण कुमार सिंह ने अपने परम पूज्य गुरुदेव श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने 29 यूके बटालियन एनसीसी देहरादून के अपने वरिष्ठ अधिकारियों, उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय, एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल प्रबंधन, सहकर्मियों और अपने सभी समर्पित कैडेटों का उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी ‘एकता और अनुशासन’ की इसी भावना के साथ राष्ट्र निर्माण और युवाओं के मार्गदर्शन में अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए तत्पर हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



