Breaking News

बेलबाबा में हाईकोर्ट शिफ्टिंग का प्रस्ताव रद्द, अब मदनपुर और बेरीपड़ाव में जमीन की तलाश

@शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर 2026)

हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने की कवायद में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। बेलबाबा क्षेत्र में हाईकोर्ट परिसर बनाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। अब प्रशासन की नजर हल्द्वानी के मदनपुर और बेरीपड़ाव क्षेत्र में उपलब्ध जमीन पर है। इन दोनों स्थानों पर हाईकोर्ट के लिए उपयुक्त गैर वन भूमि की तलाश की जा रही है।
हाईकोर्ट शिफ्टिंग की योजना को लेकर पहले बेलबाबा क्षेत्र को संभावित स्थान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब इस प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद जमीन के नए विकल्प तलाशने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मदनपुर और बेरीपड़ाव में जमीन का निरीक्षण किए जाने से हाईकोर्ट को हल्द्वानी में स्थापित करने की संभावनाओं पर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है। इसके पीछे हाईकोर्ट तक पहुंचने में होने वाली दिक्कतों, नैनीताल में बढ़ते यातायात दबाव और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे पहलुओं को प्रमुख माना जाता रहा है। हालांकि, इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन सबसे महत्वपूर्ण चुनौती बना हुआ है।

अब मदनपुर और बेरीपड़ाव में गैर वन भूमि की उपलब्धता और उसकी उपयुक्तता का आकलन किया जा रहा है। आने वाले समय में जमीन के चयन और संबंधित औपचारिकताओं के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी में किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा।

Check Also

वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े में कार्रवाई शुरू : 10,470 मतदाताओं के नाम बदलने के मामले में दोनों आरोपी एसडीएम का ट्रांसफर , पांच एईआरओ भी जांच के घेरे में

🔊 Listen to this फिलहाल दोनों एसडीएम का तबादला कर दिया गया है, लेकिन यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-