@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर 2026)
देहरादून। देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।
राम शरण नौटियाल लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उनके भाजपा छोड़ने की प्रमुख वजह पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की बात सामने आई थी। बताया गया कि वह पार्टी में खुद को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने से नाराज थे।
राम शरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने को उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। उनके इस फैसले के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



