Breaking News

नैनीताल-अल्मोड़ा जिलों में अगले 18 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2026)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद के कुछ क्षेत्रों में अगले 18 घंटों के दौरान मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। जारी चेतावनी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को दोपहर 3:58 बजे से 2 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

चेतावनी के मुताबिक नैनीताल और अल्मोड़ा के चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, धरा­हाट तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

इस दौरान बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने, जलभराव और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

प्रशासन की ओर से लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों, झरनों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। कमजोर मकानों और ढाल वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

गरज-चमक और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान अथवा पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है। लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और मौसम की जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेते रहने की अपील की गई है।

आपात स्थिति में 1070, 1077 अथवा 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुफ्त पैसा या रोजगार? सरकार जनता के खाते में रकम डाले या रोजगार पैदा करे, देश के सामने बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में पिछले कुछ वर्षों में गरीबों, महिलाओं, किसानों, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-