Breaking News

काशीपुर :”सनातन मेरा धर्म है डेवलपमेंट मेरा शौक “अल्लीखां चौक पर 135 फीट ऊंचे तिरंगे के शिलान्यास कार्यक्रम में बोले महापौर दीपक बाली, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मई 2026)

काशीपुर। शहर के अल्लीखां चौक पर 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना को लेकर आयोजित शिलान्यास करने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने कहा कि “सनातन मेरा धर्म है और डेवलपमेंट मेरा शौक है।” उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराना है और हर क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि अल्लीखां चौक जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र में तिरंगे की स्थापना शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि यहां दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर इस कार्य में सहयोग दिया है, जो काशीपुर की एकता को दर्शाता है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले एक-दो दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक तिरंगे की स्थापना पूरी कर उसका भव्य लोकार्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप चौक पर तिरंगा शहर की शान बना हुआ है, उसी तरह अल्लीखां चौक पर भी यह राष्ट्रीय ध्वज लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा।

अपने संबोधन में दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से इस परियोजना के लिए धन स्वीकृत हुआ और करीब 26 लाख रुपये की लागत से चौक के सौंदर्यीकरण व तिरंगा स्थापना का कार्य कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “दीपक बाली जिंदाबाद” और “पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंत में महापौर ने सभी नागरिकों से तिरंगे की मान-मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सुश्री शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह मानवेंद्र मानस राधा चौहान अवनीश चौहान मनीष चावला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम के सदस्य अभिषेक गोयल मुनेश बिंदल शेष कुमार सितारा हिमांशु गर्ग कपिल अग्रवाल सुशील अग्रवाल अशोक पैगिया सनत कुमार एडवोकेट नेहा चौहान अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट पार्षद मोनीष आशी शाह आलम सादिक हुसैन अरशद अली मोनू काका अनिल कुमार मयंक मेहता प्रिंस बाली घनश्याम पूर्व पार्षद कविता यादव राजकुमार यादव जसवीर सिंह सैनी पार्षद संदीप मोनू दीपा पाठक अमन बाली जिला मंत्री विपिन अरोरा पूर्व पार्षद देव प्रजापति भाजपा नेता ईश्वर गुप्ता प्रिंस बाली कौशलेश गुप्ता मुकेश पाहवा आकाश गर्ग चेतन अरोरा किरण फर्त्याल परवेज खान जावेद मंसूरी मोहम्मद इदरीश चंद्र प्रकाश शर्मा शादाब चौधरी शहजाद राय रियाजुद्दीन अरशद अली मनोज शर्मा अखिल चौधरी हनीफ गुड्डू अवनीश चौहान मनोज कौशिक चौधरी समरपाल सिंह नसरीन खान अवर अभियंता अभिषेक पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। सभी क्षेत्रवासियों में शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर,सीएम धामी ने जताया शोक, सैन्य अधिकारी से मुख्यमंत्री तक का सफर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 मई 2026) उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-