Breaking News

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

@शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026)

नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के बजट सत्र के दौरान एक अहम खुलासा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में आने से रोक दिया था क्योंकि उनकी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई गई थी।

बिरला ने कहा कि बुधवार को लोकसभा में भारी हंगामा और अनुचित व्यवहार देखने को मिला था और कुछ सांसदों के प्रधानमंत्री के आसन के पास पहुंचने की स्थिति संभव थी, जिससे अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसी वजह से, उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह सदन में न आएं।
उन्होंने बताया कि विपक्ष के बर्ताव को लोकसभा की गरिमा के खिलाफ बताया गया और कहा कि ऐसे हालात में

प्रधानमंत्री को संसद की कार्यवाही में शामिल होने से रोकना आवश्यक था। यदि कोई अप्रिय घटना होती, तो यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हानिकारक साबित हो सकता था।
इस विवाद के बीच, राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने इस कदम की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि इससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित किया गया। वहीं भाजपा सांसदों ने स्पीकर के फैसले को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के हित में आवश्यक बताया।

इस घटनाक्रम के बाद संसद की बजट सत्र की कार्यवाही पर भी सियासी बहस तेज हो गई है।

Check Also

काशीपुर :वोग वोल्ट प्रदर्शनी को मिला महिलाओं का जबरदस्त समर्थन, खरीदारों का आंकड़ा 15 हजार के पार, उर्वशी दत्त बाली ने जताया खरीदारों का आभार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) काशीपुर। रामनगर रोड स्थित होटल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-