Breaking News

बिग ब्रेकिंग :विनेश फोगाट मामले में आई खुशखबरी, ओलिंपिक मैडल मिलने की संभावना बढ़ी, सीएएस ने अपील स्वीकार की

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अगस्त 2024)

भारतीय महिला रेसलर एथलीट विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले तय वजन सीमा से 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। इस फैसले के बाद जहां भारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी तो वहीं विनेश भी काफी निराश हुईं।

विनेश फोगाट ने इस फैसले को लेकर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी कि उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल दिया जाए। जिस पर अब सीएसए ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला आना अभी बाकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें ओलंपिक मेडल मिल सकता है।

Check Also

NEET परीक्षा में धांधली के विरोध में मसूरी में एबीवीपी भी उतरी सड़कों पर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) मसूरी। नीट (NEET-UG) परीक्षा में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-