Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा की पूर्व सासंद और उनके पिता को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया,पेश न होने पर होगी कुर्की

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2024)

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या और उनकी पुत्री बदायूं से पूर्व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया है।

एसीजेएम तृतीय MP-MLA अलोक वर्मा की कोर्ट ने लखनऊ के गोल्फ सिटी निवासी पत्रकार दीपक कुमार और भाजपा की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्या से जुड़े विवादित मामले में मौर्या समेत अन्य तीन आरोपियों को तीन बार समन, दो बार जमानती वारंट और एक बार गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने के कारण सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 82 के तहत ये कार्रवाई की गई है।

मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि अगर आरोपी कोर्ट में अब भी पेश नहीं होगे तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कोर्ट करेगा।

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-