नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नये उपराज्यपाल नियुक्त किए गये हैं। सत्यपाल मलिक को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाये गये हैं।
दूसरे केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में राधाकृष्ण माथुर को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। नए जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के पद पर हैं और 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।




Check Also
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal