Breaking News

भाजपा विधायक के विवादित बोल- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवा दो, लाहौर में बैठे…

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

राजगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी दल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए और विपक्ष को घेरने में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को ब्यावरा में एक रैली को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवा दो, लाहौर में बैठे हुए मुल्ला मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को भी पाकिस्तान भेजने की बात कही है।  

हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा सोमवार को राजगढ़ के ब्यावरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूरे विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा, राजगढ़ में वोट देने की मनाही है, कोई वोट नहीं देगा। ये बात मैं इसलिए नहीं कह रहा, हमारे यहां एक विधायक है। उसने सीहोर में भर मंच पर… ये जो आपके यहां घूम रहे हैं लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। इनको इतनी यात्रा करा दो कि इन्हें सीधे गंगाजी भेजा जाए। बड़े दिन बाद मौका मिला है दादा, अच्छे से यात्रा कराना। सबक सिखाना है, जिन्होंने भर मंच पर कहा था कि मैं वंदे मातरम नहीं बोलूंगा। आज समय आ गया है कि इन बेईमानों, लुटेरों को सबक सिखाना है। पर आज मैं डंके के चोट पर ब्यावरा की धरती पर ये बोल रहा हूं तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बना दो मेरी गारंटी है, लाहौर में बैठे मुल्ला-मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे।

हुजूर विधायक ने आगे कहा कि जब पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो कुछ नेताओँ ने सवाल उठाए। लेकिन बताओ मोदी ने जब से अंदर घुसकर मारा है, तब से कोई आतंकी चिल्लाया?  नेता पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक में कितने मरे, सबूत दो। हम इस बारे 400 पार करके जरूर सबूत देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगली बार सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो सभी को बांध कर भेज देंगे और उन्हीं के हाथ में कैमरा दे देंगे। अरे बेईमानों नेताओं पर भरोसा करो मत करो, पर सेना पर कभी अविश्वास मत करो। उसके कारण हमारी रातें सुरक्षित हैं। वो गांव का, किसान का नौ जावन है। वो वेतन के लिए सीमा पर नहीं गया। वो भारत माता की सेवा के लिए सीमा पर गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ए. आई. (A. I. )भय का भूत या सचमुच का भस्मासुर, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की बेबाक कलम से

🔊 Listen to this @राकेश अचल आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है ये जुमला …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-