Breaking News

क्या सुनीता केजरीवाल दिल्ली की CM हैं? बांसुरी स्वराज ने AAP से पूछा सवाल

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल 2024)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता बांसुरी स्वराज ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और उससे सवाल किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर उनका पद संभाल रही हैं.

प्रदेश भाजपा सचिव और नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित गठबंधन की रैली भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने का फ्लॉप शो रहा.

बीजेपी पर आप ने साधा निशाना

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बांसुरी स्वराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रैली में मिले भारी जनसमर्थन से बीजेपी पूरी तरह से हिल गई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग

वहीं बांसुरी स्वराज ने आप से यह साफ करने को कहा कि क्या सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह मीडिया संदेश देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग कर रही हैं.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिजली संकट से देश बच जाए अगर AC की एफिशियंसी दोगुनी हो जाए, क्लाइमेट की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 मई 2026) भारत में मई की रातें …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-