Breaking News

काशीपुर : डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई भाजपा नेता ने

काशीपुर । विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा  भाजपा नेता कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि काशीपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां नगर निगम मैदान पर आयोजित स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि विभिन्न चिकित्सालयों में कल ही डेंगू के दस मरीज भर्ती हुये हैं। 

श्री अग्रवाल जब बता रहे थे कि दस मरीज डेंगू के हैं तो भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि शहर में डेंगू के 400 से ज्यादा मरीज हैं। जिस पर श्री अग्रवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और निगम तथा प्रशासन से अनुरोध किया इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई की जाये।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-