Breaking News

ब्रेकिंग :जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड से आतंकी हमला, 10 घायल

श्रीनगर। धारा 370 हटने के दो महीने बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया है। घायलों में एक पुलिसकर्मी व एक पत्रकार भी शामिल हैं। 

हमला अनंतनाग  के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पर ग्रेनेड से किया गया। इस हमले का निशाना सुरक्षा बलों के जवानों को बनाते हुए आतंकियों ने डीसी कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका और फरार हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार भी शामिल है। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया।

दक्षिण कश्मीर के डीआईजी एके गोयल ने बताया कि सुबह अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इसमें 10 लोग घायल हुए। इसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है। इसका मकसद लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा करना था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-