Breaking News

उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए, केबिनेट मंत्री रेखा आर्य

@ शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2024)

नैनीतालः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और किशोर एवं महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए।

रेखा आर्या ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी। आर्य ने बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित पूरे कांप्लेक्स का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द खेल विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के रख-रखाव के विषय में भी विशेष निर्देश दिए। साथ ही जल्द से जल्द खेलों को प्रारम्भ करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा।

वहीं कैबिनेट मंत्री ने टेबल टेनिस कोर्ट की खराब हालत पर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। क्रिकेट स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट करवाने के लिए गंभीर है और इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके पश्चात जनपद प्रभारी मंत्री ने किशोर व महिला संप्रेषण गृह का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों व महिलाओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-