Breaking News

आसनसोल से नहीं लड़ पाऊंगा चुनाव- BJP टिकट के बाद बोले भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2024)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने आज रविवार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. बीजेपी ने कल शनिवार को पवन सिंह को आसनसोल से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने का ऐलान किया था. हालांकि टिकट मिलने के बाद कल पवन सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद भी किया था.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कल 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसमें पश्चिम बंगाल की 20 सीटें भी शामिल थी. इन 20 सीटों में आसनसोल संसदीय सीट भी शामिल थी जहां से पवन सिंह को टिकट दिया गया था.

लेकिन टिकट मिलने के कई घंटे के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

संसद के शेष सत्र में हंगामा बनाम हांका, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की त्वरित टिप्पणी

🔊 Listen to this @राकेश अचल सरकार जब अपनी पर उतर आए तो वो कुछ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-