Breaking News

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा, 21 अक्टूबर को मतदान 24 को नतीजे

 वेद भदोला 

नई दिल्ली। निर्वाचन  आयोग ने  महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। । दोनों राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, ‘‘हरियाणा में 1.28 करोड़ वोटर हैं और 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। महाराष्ट्र 8.94 करोड़ वोटर हैं और 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लिए चुनाव आयोग ने दो विशेष पर्यवेक्षकों को भेजने का फैसला किया है, जो सिर्फ चुनावी खर्च पर नजर रखेंगे। पहले भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक में ऐसे पर्यवेक्षकों को चुनाव के दौरान भेजा जा चुका है। आयोग ने राजनीतिक दलों से यह भी अपील की है कि वे पर्यावरण के लिए अनुकूल सामग्री का ही प्रचार में इस्तेमाल करें और प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें।’’
महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव इस प्रकार है नोटिफिकेशन 27 को, नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर, जांच 5 अक्टूबर, नाम वापसी 7 अक्टूबर तक तथा मतदान 21 अक्टूबर और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-