Breaking News

काशीपुर रेलवे स्टेशन रोड सोशल मीडिया पर छायी , मेयर और विधायक पर निशाना

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती काशीपुर की रेलवे स्टेशन रोड

काशीपुर ।लगता है कि सख्त ट्रैफिक नियमों को लेकर जनता में आक्रोश है। जब से ये नियम लागू हुये हैं तब से सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। हर कोई सरकार के इन नियमों का विरोध तो नहीं कर रहा। लेकिन सड़कों को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछना शुरू कर दिया कि जनता ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर जुर्माना दे ये सही है। लेकिन सरकार टैक्स और जुर्माना लेने के बाद सड़क की हालत ठीक नहीं कर रही तो जुर्माना तो सरकार पर भी बनता है। वहीं कुछ यूजर ने तो सत्तारूढ़ दल पर ही सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि मेयर और विधायक पर इस सड़क की हालत के लिए कितना जुर्माना लगना चाहिए।  काशीपुर के एक सोशल मीडिया यूजर ने रेलवे स्टेशन रोड की एक तस्वीर पोस्ट की है जिससे शासन प्रशासन को जबाब देते नहीं बन रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-