Breaking News

रिज़र्व बैंक में सेंध लगाने से तो बात नहीं बनेगी : राहुल गांधी

 

-वेद भदोला

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को 1.76 लाख करोड़ रु देने के आरबीआई के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इससे बेखबर हैं कि जो आर्थिक त्रासदी उन्होंने पैदा कर दी है, उससे कैसे निपटा जाए। एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि ‘आरबीआई से चोरी करने से काम नहीं चलेगा। यह किसी दवाखाने से बैंड-एड चुराकर, गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा है।

ध्यान रहे कि आरबीआई ने केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का निर्णय किया है। केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल के बिमल जालान की अध्यक्षता वाली एक समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

उधर, बताया जा रहा है कि शीर्ष सरकारी अधिकारी और आर्थिक जानकार केंद्रीय बैंक के इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने रिजर्व बैंक से सरकार को तीन लाख करोड़ रुपये देने की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-