@शब्द दूत ब्यूरो (10 जनवरी 2023)
रुद्रपुर । आईमैक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन धूम धाम से किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की प्रधानाचार्या नमिता सिंह के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा का शिक्षा व प्रबंधन में विशेष महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित कर उनका मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर व संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी गिरीश चंद्र शर्मा ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला व देश में स्थापित हिंदी विश्वविद्यालय की जानकारी से अवगत कराया तथा विश्व हिंदी दिवस के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संस्थान के पीजीडीएम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के द्वारा हिंदी भाषा के महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा सांस्कृतिक काव्य पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को रोमाँचक बनाया ।
विश्व हिंदी दिवस के कार्यक्रम में मंच का संचालन पीजीडीएम के छात्र अनुराग अग्रवाल ने किया । विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात कवियों द्वारा रचित काव्यों, कुमार विश्वास आदि लेखकों द्वारा रचित कविताओं व् लोकगीत व भाषण प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम में पवनदीप कौर , सुलेमान अली आशीष कुमार, विनय कोरंगा ,अंकित जोशी ,पूजा मौर्या ,अनुराग अग्रवाल आदि ने प्रतिभाग लिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

