@शब्द दूत ब्यूरो (08 जनवरी 2023)
आप इस खबर से जरूर हैरान रह जायेंगे। एक कुत्ते की कीमत 20 करोड़ रुपये है। जी हाँ, भारत में ही एक शख्स ने पिछले दिनों एक खास किस्म के कुत्ते को 20 करोड़ रुपये में खरीदा है।
बेंगलुरु के सतीश ने हाल में ही में हैदराबाद से एक 20 करोड़ रुपये का महंगी नस्ल वाला कुत्ता खरीदा है। सतीश इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष हैं जो कि एक केनेल का मालिक हैं। सतीश के केनेल के नाम पर कोकेशियान शेफर्ड का नाम “कैडबॉम हैदर ” रखा गया है। हैदर 1.5 साल का है। उसने हाल ही में एक त्रिवेंद्रम केनेल क्लब प्रोग्राम और एक दूसरे डॉग शो में हिस्सा लिया था। खास बात ये है कि उसने सर्वश्रेष्ठ कुत्ते की नस्ल के लिए 32 पदक जीते है।
इस कुत्ते के मालिक ने कुत्ते की विशेषता भी बताई है। हैदर आकार में बहुत बड़ा है और बेहद दोस्ताना है। सतीश को महंगी और दुर्लभ नस्ल के कुत्ते खरीदने के लिए ही जाना जाता है। पहले भी सतीश महंगे कुत्ते खरीद चुके हैं। 2016 में सतीश भारत के पहले व्यक्ति थे, जिनके पास दो कोरियाई मास्टिफ थे। उनमें से हर एक की कीमत 1 करोड़ रुपए थे। उन्होंने इन कुत्तों को चीन से मंगाया था। खासियतों की बात करें तो यह 20 करोड़ की दुर्लभ नस्ल वाला कुत्ता स्वभाव से निडर, निर्भीक और दयालु माने जाने वाली कोकेशियान शेफर्ड गार्जियन ब्रीड है, जो खासतौर से जॉर्जिया, अर्मेनिया अजरबैजान, ओसेटिया, दागेस्तान और रूस के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

