Breaking News

बड़ी खबर :देश के तीन राज्यों में भूकंप से डोली धरती, 33 मिनट के भीतर आये ये झटके

@शब्द दूत ब्यूरो (10 दिसंबर 2022)

देश के तीन राज्यों में एक के बाद एक तैंतीस मिनट के भीतर तेज भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। ये झटके महाराष्ट्र, हिमाचल और मणिपुर में आये हैं।

रात 11 बजकर 28 मिनट पर सबसे पहले मणिपुर के चंदेल में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया जबकि ठीक दो मिनट बाद  11.30 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में धरती हिली. इसकी तीव्रता 2.8 थी। यहाँ भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।

देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 आंकी गई। इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। तीनों राज्यों में आए इस भूकंप के किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-