Breaking News

मोरबी पुल हादसे का जिम्मेदार कौन? क्या हो पायेगी 141 मौतों की भरपाई? भ्रष्टाचार के दानव ने किया नरसंहार, देखिए खौफनाक वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2022)

गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से हुई मौतों का आंकड़ा 141 पहुंच गया है। भ्रष्टाचार से मुंह मोड़ कर लापरवाही के परिणामस्वरूप हुई इन असमय मौतों ने देश के हर नागरिक को हिला दिया है।

141 मौतों की राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने पुष्टि की है।  मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दूसरी बार घटनास्थल पर पहुंचे हैं और बचाव व राहत कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महज कुछ पैसों के लिए ताबड़तोड़ टिकट बेच गये और असमय ही कई लोगों को मौत दे दी। दुखद घटना के बाद कमेटी बनाई गई है जो इस घटना की जांच करेगी। पर जिन्हें असमय मौत की गोद में सुला दिया गया उनक भरपाई क्या कभी हो पायेगी? कई परिवारों को आजीवन इस दुख को झेलते हुये जीना पड़ेगा। उनके लिए जांच के कोई मायने नहीं हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-