Breaking News

जसपुर कांड में बड़ी खबर: एक लाख का इनामी बदमाश जफर मुठभेड़ में गिरफ्तार,

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

काशीपुर /मुरादाबाद । कूंडा कांड में जिस आरोपी को पकड़ने ठाकुरद्वारा पुलिस आई थी उसे मुरादाबाद पुलिस ने पाकबडा इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जफर को मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान जफर के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। बता दें कि ठाकुरद्वारा पुलिस इसी की गिरफ्तारी के लिए कूंडा के भरतपुर निवासी ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर आई थी जहाँ गोली लगने से गुरताज भुल्लर की पत्नी की मौत हो गई। गुरजीत की मौत पुलिस की गोली से होने का आरोप है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-