Breaking News

वंदे भारत एक्सप्रेस आज गाय से टकराई हुआ मामूली नुकसान

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2022)

गुजरात के आणंद में आज फिर वंदे भारत एक्सप्रेस एक गाय से टकरा गई। इस टक्कर के दौरान ट्रेन को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हालांकि अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त जरुर हो गया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर जब ट्रेन मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आणंद में थी। तब यह घटना हुई। इस घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि गांधीनगर -मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ गाय घटना गुजरात के आणंद स्टेशन के पास हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बता दें कि बीते रोज भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से चार भैंसों के टकराने से उसके एक हिस्से को बदलना पड़ा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-