Breaking News

श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित, उत्तराखंड में मिली लोकेशन, तलाश में 10 टीमें

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 अगस्त, 2022)

नोएडा के ओमेक्स ग्रेंड सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच मिली है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। वहीं पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। बता दें कि इस दौरान करीब 10 बार उसका मोबाइल फोन ऑन और ऑफ भी हुआ है। साथ ही हरिद्वार के एक सीसीटीवी में श्रीकांत त्यागी कैद भी हुआ है। पुलिस की 10 टीमें श्रीकांत को ढूंढ रही हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ओमेक्स ग्रेंड सोसायटी की एक महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। करीब दो मिनट के वीडियो में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए दिख रहा है। श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जीएसटी की टीम श्रीकांत त्यागी के सेक्टर 82 भंगेल के धर्म कांटे पर पहुंची और वहां पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ की। श्रीकांत त्यागी के किराएदार सिराजुद्दीन ने बताया कि सारी प्रॉपर्टी श्रीकांत त्यागी की है और यहां पर भंगेल में उसकी कई दुकानें हैं, जिससे उसको मोटा किराया आता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

इतिहास के पन्नों से :कुमाऊँ के कत्यूरी राजवंश की पूरी कहानी,अपनी गौरवशाली राजनीतिक विरासत को जानिये

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) कुमाऊँ के इतिहास में कत्यूरी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-