Breaking News

भाजपा सासंद मनोज तिवारी का 41 हजार का चालान, बिना हेलमेट के तिरंगा यात्रा में बाइक की सवारी का खामियाजा मांगी माफी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अगस्त 2022)

नई दिल्ली। भाजपा सासंद मनोज तिवारी का बगैर हेलमेट बाइक चलाने पर 41 हजार रुपये का चालान हो गया। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कल तिरंगा यात्रा की रैली का शुभारंभ किया। इस रैली में भाजपा सासंद बगैर हेलमेट लगाये निकले।

सासंद मनोज तिवारी व वाहन मालिक का दिल्ली ट्रैफिक पुलिस  41 हजार रुपये का चालान काट दिया। इस चालान की रकम में से मनोज तिवारी को 21 हजार और वाहन मालिक 22 हजार रुपये भुगतने होंगे।

इतना ही नहीं जिस बाइक पर सांसद मनोज तिवारी थे उस पर न हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट थी और न ही उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट था। इस कारण इतना भारी भरकम चालान हुआ।

बाद में एक ट्वीट में  मनोज तिवारी ने माफी मांगते हुए लिखा, हेलमेट न पहनने के लिए बहुत-बहुत माफी मांगता हूं। आप सब से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाएं। चालन किया गया है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

इतिहास के पन्नों से :कुमाऊँ के कत्यूरी राजवंश की पूरी कहानी,अपनी गौरवशाली राजनीतिक विरासत को जानिये

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) कुमाऊँ के इतिहास में कत्यूरी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-