*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*28 जुलाई 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – अमावस्या रात्रि – 10:20 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – पुनर्वसु दिन – 07:21 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – वज्र रात्रि – 07:04 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:26 मि.।
सूर्यास्त – 06:42 मि.।
व्रत – पिठोरा व्रत, हरियाली अमावस्या।
पर्व – हरियाली अमावस्या।
आज विशेष
स्नान दान श्राद्ध आदि की अमावस्या,हरियाली अमावस्या,पिठोरा व्रत,सर्वार्थ सिद्धि योग – 07:21 मि. तक उपरांत गुरु पुष्य योग से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रात्रि।
कल विशेष
श्री विष्णु जी सहित शिवजी का अभिषेक प्रारंभ,शुक्र नंदा के संयोग से सिद्ध योग रात्रि – 12:02 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारीयों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे।आय में वृद्धि होगी।घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है।
वृष राशि – आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संंबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें। अचानक लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि – आज लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। व्यवसाय के प्रति लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य एवं शत्रु से सावधान रहें।
कर्क राशि – आज दिन अच्छा है। विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न दें अपने काम में लगे रहें। पूर्व में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
सिंह राशि – आज शत्रुजनित षड्यंत्र एवं लोक अपवाद से सावधान रहें। अनावश्यक दुश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें।
कन्या राशि – आज कामकाज में तत्परता बरतें लाभ होगा। स्वजनों से सुख एवं पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
तुला राशि – आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि – आज किसी प्रकार से रूका धन प्राप्त होगा।आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें।अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
मकर राशि – आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।
कुम्भ राशि – आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने एवं स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।
मीन राशि – आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।लाभ संभव है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal