Breaking News

नितिन गडकरी के बयान से भाजपा में मची खलबली,जानिये ऐसा क्या कहा? देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2022)

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से भाजपा में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीति अब सामाजिक परिवर्तन के लिए नहीं सिर्फ सत्ता पाने के लिए हो गई है।

नागपुर में जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। नितिन गडकरी ने साफ तौर पर कहा कि कभी कभी मन करता है राजनीति छोड़ दूँ। नितिन गडकरी यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का एक वास्तविक साधन है, और इसलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि हमें समझना चाहिए कि राजनीति शब्द का क्या अर्थ है। क्या यह समाज, देश या सरकार में रहने के कल्याण के लिए है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नितिन गडकरी ने इस बयान से पार्टी में भीतर ही भीतर क्या चल रहा है की ओर इशारा किया है। बहरहाल समय समय पर नितिन गडकरी इस तरह के बयान देते रहे हैं। एक बार फिर उनके बयान ने सनसनी मचा दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-