Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*18 जुलाई 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – पंचमी दिन – 01:58 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद सायं – 06:01 मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद।
योग – शोभन रात्रि – 09:34 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – पंचक तीसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ दिन – 12:11 मि. तक उपरांत मीन।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:22 मि.।
सूर्यास्त – 06:46 मि.।
व्रत – सोमवार।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

श्रावण मास का प्रथम सोमवार प्रदोष विधि से व्रत एवं पूजा,सौर श्रावण मास आरंभ,नाग पंचमी मरुस्थल में,दोषसंघ विनाशक रवियोग दिन – 06:01 मि. से।

कल विशेषभौम (मंगल) व्रत,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 12:51 मि. से रात्रि – 12:32 मि. तक,रवियोग दिन – 05:46 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज समय अनुकूल नहीं है सावधान रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

वृष राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल में यात्रा न करें।

मिथुन राशि – आज समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहेंगे। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते है। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

सिंह राशि – आज अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक होगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज आध्यात्मिक लाभ होगा। धन लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज कारोबार में विस्तार के योग बन रहा है। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। काम बहुत है अतः अच्छे से कार्यनीति बनाएं तभी लाभ संभव है। कोई नया कार्य आरंभ न करें कुछ दिन धैर्य से काम लें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मकर राशि – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

कुम्भ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। परिजनों, मित्रों का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होगा। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि – आज साझेदारी में किये गये कारोबार में तरक्की हो‌ सकती है। धन लाभ होता रहेगा। नया वस्तु खरीदने का योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-