Breaking News

काशीपुर :सड़क निर्माण न किये जाने से आक्रोशित लोगों ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी थी सड़क, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जून 2022)

पेयजल लाइन बिछाने के लिए जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क का निर्माण न किये जाने से आक्रोशित पार्षद ने वार्ड वासियों के साथ धरना दिया।

जानकारी के अनुसार साकेत नगर वार्ड नंबर 38 में जल निगम ने पाइपलाइन बिछाने के लिए डेढ़ माह पूर्व सड़क खोदी। पार्षद अनिल चौहान ने बताया कि सड़क खोदने से पहले जल निगम द्वारा आश्वस्त किया गया था कि काम शुरू करने के एक माह बाद आर सी सी रोड बना कर दे दी जायेगी। लेकिन काम समाप्त होने के डेढ़ माह पश्चात भी जल निगम द्वारा सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। खुदी हुई सड़क में बने गड्ढों में लोग तथा पशु गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

आक्रोशित लोगों ने बताया कि सड़क खोदने के दौरान निकली मिट्टी को खाली प्लाटों में छोड दिया गया जिसे बरसात में जलभराव होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर इस सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।

धरना देने वालों में राकेश कुमार, अवनीश चौहान, स्नेहलता, राजेश कुमारी, बेबी देवी, शांति देवी, चंपा पांडे, दिग्विजय सिंह, राजीव कुमार, राजवीर सिंह, ममता शर्मा, मोहित चौहान आदि शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-