Breaking News

घर बना सर्पलोक, बाथरूम में निकले 60 सांप, दहशत में कॉलोनी के निवासी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 मई, 2022)

घर में एक सांप निकल आए तो एकबारगी सबकी सांस थम जाती है, लेकिन खतौली नगर के एक घर में एक ही जगह पर एक साथ 60 सांप निकल आए। इसी के साथ सांप के अंडों के 75 खोल भी मिले। इस भयावह और हैरतअंगेज मंजर को देखकर क्षेत्र के लोग सहम गए। सपेरे को बुलाकर सांपों को पकड़वाया गया। सांपों के निकलने से पड़ोस के लोग भी दहशत में हैं।

सांपों की तलाश में श्रमिकों से स्नानघर और शौचालय के फर्श को उखड़वाया गया तो उसके नीचे करीब 60 सांप और उनके अंडोंं के 75 खोल निकले।

अशोक विहार आवास विकास कालोनी में कढ़ली गांव निवासी रंजीत सिंह का मकान संख्या ई-218 है। उन्होंने मकान नरेशपाल को किराये पर दिया था। आठ मई को नरेशपाल की पत्नी ने वाशिंग मशीन के पास सांप घूमते देखा। इसके बाद कुछ और सांपों को देखा गया। उसने मकान स्वामी को बताकर घर खाली कर दिया।

घर में सर्पलोक को देखकर कालोनीवासी सहम गए। भीड़ लग गई। सांपों को पकड़वाने के लिए सपेरे को बुलवाया गया। सपेरे ने मशक्कत कर सांपों को पकड़ा और बोतलों में बंद कर साथ ले गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-