Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*13 मई 2022*
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – द्वादशी दिन – 02:30 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – हस्त दिन – 04:21 मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – वज्र दिन – 01:30 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – दिन – 07:00 मि. से।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या रात्रिशेष – 04:07 मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:28 मि.।
सूर्यास्त – 06:40 मि.।
व्रत – प्रदोष।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष

प्रदोष व्रत,मधुसूदन द्वादशी,रुक्मिणी द्वादशी,मृत्युबाण दिन – 07:00 मि. से।

कल विशेष

श्री नृसिंह जयंती,सायं प्रदोषकाल में भगवान नृसिंह का अवतार,पश्चिम दिशा में बुधास्त,मृत्युबाण दिन – 07:58 मि. तक,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग – 01:20 मि. से,रवियोग – 03:53 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज विवाद संभव है, अनावश्यक बात को बढ़ावा न दें। जहां तक हो सके यात्रा टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्य में विलंब हो सकता है।

वृष राशि – आज सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका में रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

कर्क राशि –  आज यात्रा का सुखद योग बन सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि – आज अपने क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। नकारात्मकता रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी न लें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

कन्या राशि – आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। समाजसेवा कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी में लेन-देन न करें। चोट व रोग से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि – आज अपनो का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी परन्तु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी।व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि – आज धर्म-कर्म में ज्यादा मन लगेगा साथ धार्मिक कार्य पर व्यय हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्र‍भावित हो सकती है। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि – आज लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। किसी की बातों में न आकर स्वयं विवेक से कार्य करें तभी लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार में आय निश्चित होगी।

मकर राशि – आज कानूनी प्रक्रिया में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ राशि – आज दिन शुभ है। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। क्लेश होगा। समय अनुकूल है।

मीन राशि – आज सामाजिक प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। संगीत आदि में रुचि रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अध्ययन-लेखन आदि में प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-