Breaking News

श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने हेलीकॉप्टर से बचाई जान, नौसेना बेस पर परिवार समेत ली शरण

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 मई, 2022)

श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने त्रिंकोमाली में नौसेना बेस पर शरण ली है। यह द्वीपीय देश का उत्तर-पूर्वी भाग है। देश में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

फिलहाल, श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री और उनका परिवार हेलीकॉप्टर में बैठ कर नौसेना बेस की तरफ भागे बताए जा रहे हैं। इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि प्रदर्शनकारी नौसेना बेस के बाहरी इलाके में भी घुस गए थे। यह राजधानी कोलंबो से करीब 270 किलोमीटर दूर है।

श्रीलंका ने अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बाद हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन में पांच लोगों के मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। करीब 200 लोग हिंसा में घायल हुए। प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कल इस्तीफा दे दिया था लेकिन उससे जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री राजपक्षे को एक सैन्य अभियान में बचा कर निकाला गया जब हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के लिए हवा में फायर किया। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर कम से कम 10 पैट्रोल बम फेंके गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-