Breaking News

सुधांशु धूलिया बने सुप्रीम कोर्ट के नए जज, पांच सालों बाद हुई अल्पसंख्यक समुदाय के जज की नियुक्ति

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 मई, 2022)

सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं। नामों की सिफारिश के 48 घंटे में केंद्र ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया और गुजरात हाईकोर्ट के जज जमशेद बी पारदीवाला को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने इनके नामों पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि पांच मई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो नए जजों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। सुधांशु धूलिया और जमशेद बी पारदीवाला को सुप्रीम कोर्ट जज  के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश पर मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फैसला लिया था।

जानकारी है कि जस्टिस पारदीवाला भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। वो मई, 2028 में देश के सीजेआई बन सकते हैं। उनका कार्यकाल लगभग दो वर्ष तीन महीने का होगा. वो सुप्रीम कोर्ट में चौथे पारसी जज हैं। उनकी नियुक्ति का मतलब है कि पांच सालों के अंतराल के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के किसी जज की नियुक्ति हुई है। इसके पहले जज एस अब्दुल नज़ीर को फरवरी 2017 में सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति की गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-