Breaking News

काम की बात :भूलकर भी फ्री में न लें ये चीजें वरना भुगतने होंगे प्रतिकूल प्रभाव

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 मई, 2022)

ज्योतिष शास्त्र की काल गणना के अनुसार मनुष्य के जीवन पर ग्रहों का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। लोगों को मुफ्त में मिलने वाली चीजों में ज्यादा रुचि होती है। मुफ्त में मिलने पर उनको प्रसन्नता भी होती है।

लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मुफ्त में मिलने वाली चीजें कभी कभी आपके ग्रह के साथ मेल नहीं खाती हैं और उसका आपके ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि मुफ्त में किन चीजों को नहीं लेना चाहिए।

नमक का सीधा संबंध शनिदेव से है। अगर आप किसी से नमक ले रहे हैं, तो उसके बदले उसे कुछ न कुछ अवश्य दे दें क्योंकि अगर आप नमक लेते हैं तो उससे शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं और आपके ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे गरीबी आती है।

किसी दूसरे से सूई मांगने पर आपके घर में क्लेश का वातावरण पैदा होता है। शनि देव रुष्ट हो जाते हैं। साथ ही राहु का प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है।

लोहे का संबंध भी शनिदेव महाराज से हैं। इसलिए लोहे का लेनदेन भी नहीं करना चाहिए। आप शनिवार के दिन लोहा खरीदने से बचें। मशीन या अन्य कोई उपकरण खरीदने की सोच रहे हो तो खरीद सकते हैं।

कभी भी किसी से तेल मांगने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आपके आपसी संबंध बिगड़ जाते है। साथ ही शनि का प्रकोप शुरू हो जाता है।

रुमाल रखना स्वच्छता का प्रतीक है। इसलिए आप किसी दूसरे का रुमाल इस्तेमाल न करें और न ही अपना रुमाल उसे दें। ऐसा करने से आपसी संबंध कमजोर होता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: गैस सप्लाई में कमी से काशीपुर के घरेलू उपभोक्ता परेशान, देखिए वीडियो गैस सर्विस प्रबंधक क्या कहते हैं?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-