Breaking News

राहुल पर बीजेपी के आरोपों के जवाब में कांग्रेस ले आई वाजपेयी-मोदी समेत कई नेताओं की ‘पार्टी वाली फोटो देखिए तस्वीरें

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 मई, 2022)

राहुल गांधी काठमांडू में पार्टी करते दिखे तो बीजेपी ने आसमान सिर पर उठा लिया। लेकिन कांग्रेस भी हार मानने के मूड़ में नहीं दिख रही। बीजेपी पर काउंटर अटैक के लिए कांग्रेस ने ट्वीट बम की झड़ी लगा दी। इसमें पीएम मोदी समेत पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पार्टी करते दिख रहे हैं।

कांग्रेस ने हर फोटो को अलग से एक कैप्शन दिया। बीवी श्रीनिवास ने जावड़ेकर की शैंपेन खोलने की फोटो को कैप्शन दिया ‘पहचान कौन।’ पाक राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ की बीवी के साथ गिलास टकराते अटल बिहारी की फोटो शेयर कर श्रीनिवास ने कहा- ‘वंस अपान ए टाईम इन इंडिया।’ कांग्रेस के ही नेता संदीप सिंह ने पीएम मोदी का एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ चीयर्स वाले अंदाज में दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो का कैप्शन दिया- ‘अभी जिंदा हूं तो…लेने दो…?’

गौरतलब है कि भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडिया ट्वीट किया था, जिसमें वह नेपाल के एक नाइट क्लब में दिख रहे हैं। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने यह वीडियो ट्वीट कर लिखा- राहुल गांधी उस वक्त भी नाइट क्लब में थे जब मुंबई पर आतंकवादी हमला हुआ था।

मालवीय ने लिखा कि आज जब उनकी पार्टी में घमासान मचा है तब भी वह नाइट क्लब में ही हैं। उनकी यह निरंतरता जारी है। मजे की बात है कि कांग्रेस द्वारा अपने अध्यक्ष को आउटसोर्स करने से इंकार के तत्काल बाद अब उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस.सी. गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया पारले बिस्कुट प्लांट का औद्योगिक भ्रमण, उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से समझा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-