Breaking News

दो लाख की रिश्वत लेने 1750 किलोमीटर दूर पहुंचा पुलिस कांस्टेबल, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2022)

सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव और कांस्टेबल अमित लुच्चा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मी दो लाख की रिश्वत लेने के लिए 1750 किलोमीटर का सफर तय कर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां सीबीआई ने उसे धर दबोचा।

सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक एक शिकायकर्ता ने बताया एक मुकदमे में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी थी जिसमे उसका नाम गवाह के तौर पर दर्ज था। लेकिन उस केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव ने पीड़ित से सम्पर्क किया और कहा की अगर वो साढ़े चार लाख रुपए नही देगा तो सप्लीमेंट्री चार्जशीट मे उसे आरोपी बना दिया जाएगा।

पीड़ित से कहा गया की 24 अप्रैल को भुवनेश्वर एयरपोर्ट आ जाए जहा पर कांस्टेबल अमित लुच्चा उस से सम्पर्क करेगा सीबीआई ने ट्रेप कर एयरपोर्ट से कांस्टेबल को दो लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट युनिट के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक उदय साहू नाम के शख्स को एक केस की चार्जशीट में गवाह बनाया गया था। उसने सीबीआई में शिकायत की थी की उसपर घूस देने के लिए दवाब बनाया जा रहा है और घूस न देने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

कांस्टेबल अमित भुवनेश्वर बिना किसी सीनियर अधिकारी से इजाजत लिए बिना भुवनेश्वर गया था जबकि रविवार को उसका वीकली ऑफ था। बाद में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सज्जन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-