@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2022)
जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। अभी तक भाजपा नेता अंसार को आम आदमी पार्टी का सदस्य बता रहे थे। इसके प्रमाण में वह अंसार की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखा रहे थे जिसमें वह आम आदमी पार्टी की टोपी पहने हुए दिख रहा है।
EXPLOSIVE‼️
Jahangirpuri दंगों का मुख्य आरोपी- Ansar- भाजपा का नेता है।
साफ़ है कि BJP ने Hanuman Jayanti के पावन पर्व पर Delhi में दंगे करवाए।#BJPDangaKarvatiHai pic.twitter.com/k13ZStcrmM
— AAP (@AamAadmiParty) April 19, 2022
आम आदमी पार्टी ने भी जबाब में अंसार की तस्वीरें ट्वीट की है। तस्वीर में वह भारतीय जनता पार्टी की टोपी पहने तथा गले में भगवा पट्टा लगाये दिखाई दे रहा है। ऐसे में तस्वीरों का यह खेल शुरु हो गया है। बहरहाल जहांगीरपुरी हिंसा मामले में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal