Breaking News

अफगानिस्तान में काबुल के एक स्कूल में हुए तीन धमाके, कई लोगों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल, 2022)

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में सिलसिलेवार तीन धमाके हुए हैं। इन धमाकों में कई लोग मारे गए हैं। अफगान सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी काबुल में एक हाई स्कूल में तीन विस्फोट हुए हैं। जिसमें कई लोग मारे गए हैं। हालांकि कितने लोगों की जान इन धमाकों में गई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इन धमाकों पर काबुल के कमांडर के प्रवक्ता खालिद जादरान का भी बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “एक हाई स्कूल में, तीन विस्फोट हुए हैं, इस हमले में हमारे शिया लोग हताहत हुए हैं।”

दरअसल इस्लामिक स्टेट सहित सुन्नी आतंकवादी समूह शिया हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाते रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर से इनपर हमला किया गया है। हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। वहीं अस्पताल के नर्सिंग विभाग के प्रमुख ने नाम जाहिर करने से इंकार करते हुए कहा कि विस्फोटों में कम से कम चार लोग मारे गए और 14 घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका सेना के अफगानिस्तान से जाने के बाद यहां की सत्ता तालिबान के हाथों आ गई है। तालिबान का कहना है कि अगस्त में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने देश को सुरक्षित रखा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि यहां पर उग्रवाद के फिर से शुरू होने का खतरा बना हुआ है। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने कई बड़े हमलों का दावा किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-