Breaking News

अज़ान बनाम हनुमान चालीसा: एमएनएस के विरोध के बीच अब भाजपा नेता ने दिया फ्री लाउडस्पीकर का ऑफर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल, 2022)

महाराष्ट्र बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने मुफ्त में लाउडस्पीकर देने का ऐलान किया है। सबसे अमीर नेताओं में शामिल मोहित कंबोज ने ट्वीट कर लिखा है कि “जिस किसी को भी मंदिर में लाउडस्पीकर लगाना है, वे हमसे मुफ्त में मांग सकता है। सभी हिंदुओं की एक आवाज होनी चाहिए! जय श्री राम! हर हर महादेव!”

ये प्रस्ताव ऐसे समय पर दिया गया है, जब बीजेपी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं। इसी मांग के चलते महाराष्ट्र के कई हिस्सों में एमएनएस नेताओं की ओर से लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा भी बजाई जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की थी। राज ठाकरे ने अपनी गुड़ी पड़वा रैली में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वे हनुमान चालीसा बजाएंगे। जिसके बाद उनकी पार्टी के नेताओं की ओर से लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई गई है। इससे पहले मुंबई बीजेपी ने भी मांग की थी कि मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाए जाएं।

बीजेपी ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की इस मांग का स्वागत भी किया है। बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने कहा था कि जो कोई भी हनुमान चालीसा बजाएगा, उसे वह लाउडस्पीकर उपलब्ध कराएंगे। बता दें कि जल्द ही बीएमसी चुनाव होने वाले हैं और उससे ठीक पहले बीजेपी और एमएनएस की ओर से हिंदुत्व कार्ड खेला जा रहा है। ये दोनों पार्टियां शिवसेना को घेरने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर न लगाने की मांग मूल रूप से बाल ठाकरे द्वारा की गई थी।

वहीं इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री का बयान भी आया है। उनका कहना है कि समाज में फूट पैदा करने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने भी हाल ही में जूस सेंटर शुरू किया है। उन्होंने कहा है कि इस जूस सेंटर में मुसलमान हनुमान चालीसा बजाने वाले लोगों का स्वागत करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-