@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2022)
पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है यहाँ इमरान खान सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को वहाँ की नेशनल असेंबली ने खारिज कर दिया है। वहीं पाक प्रधानमंत्री इमरान ने नेशनल असेंबली को भंग करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की है। इमरान ने साफ तौर पर कहा कि अब देशवासियों को नये चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कि मेरी सरकार को गिराने की विदेशी साजिश कामयाब नहीं हो पायेगी।
इससे पहले पाकिस्तान की संसद के के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने कहा कि किसी भी दूसरे देश को हक नहीं है कि वो पाकिस्तान की सरकार को गिराने की कोशिश करे। ये फैसला देते हुए डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal