Breaking News

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के सवाल को ले पत्रकार पर भड़के रामदेव, बोले “क्या पूछ उखाड़ लेगा मेरी”

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च, 2022)

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच जब इस मुद्दे पर योग गुरू बाबा रामदेव से एक पत्रकार ने सवाल किया तो वह थोड़े असहज नजर आए और मीडिया के कैमरे के सामने अपना आपा खोते हुए नजर आए। इस दौरान वह पत्रकार पर भड़क गए और उसे धमकाते हुए नजर आए।

हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने बाबा रामदेव से मीडिया में उनके एक बयान के बारे में सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को ऐसी सरकार पर विचार करना चाहिए जो 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 300 रुपये  प्रति सिलेंडर पर रसोई गैस सुनिश्चित कर सके।

इस पर रामदेव ने कहा कि, ”हां, मैंने कहा था, आप क्या कर सकते हो?  ऐसे प्रश्न मत पूछो। क्या मैं तेरे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कोई ठेकेदार है, तू जो भी पूछे और मैं उसका उत्तर दूं। जब पत्रकार ने फिर से सवाल किया और कहा कि आपने सभी टीवी चैनलों में ऐसी बाइट दी थी। तो रामदेव ने पत्रकार की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैंने दी थी और अब नहीं देता। कर ले, क्या करेगा। चुप हो जा। अब आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं। एक बार बोल दिया न। बस। इतनी ज्य़ादा उदंडता नहीं करना चाहिए। तू किसी सभ्य मां-बाप की औलाद होगा।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-