Breaking News

बड़ी खबर :विधायक ने भीड़ पर चढ़ाई गाड़ी, 20 से अधिक घायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च, 2022)

लखीमपुरी खीरी जैसी घटना को अंजाम देते हुए एक विधायक ने भीड़ पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ओडिशा के विधायक प्रशांत जगदेव ने भीड़ पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए।

पंचायत समिति अध्यक्ष चुनाव के दौरान खुर्दा जिले के बानपुर प्रखंड कार्यालय के सामने बीजू जनता दल (बीजद) के निलंबित विधायक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और भीड़ ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनपर भीड़ पर अपनी गाड़ी चढ़ाने का आरोप था।

इस घटना में दो पत्रकार, सात पुलिसकर्मियों समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि विधायक नशे की हालत में थे।

प्राप्त खबरों के मुताबिक, जगदेव अध्यक्ष चुनाव के लिए बानपुर प्रखंड के रास्ते में थे। प्रखंड कार्यालय के सामने भारी भीड़ थी और इसी दौरान जगदेव ने कथित तौर पर भीड़ पर वाहन चढ़ाते हुए निकले, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विधायक पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही विधायक के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत जगदेव को पुलिस ने इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल में ले गई है।

बता दें की जगदेव गुंडागर्दी में लिप्त रहने के लिए चर्चा में रहते हैं। उनको पिछले साल सितंबर में चिल्का झील के पास एक भाजपा नेता पर हमला करने के आरोप में बीजद से निलंबित कर दिया गया था और घटना के एक महीने बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-