वेद भदोला
नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद को आज पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर जेल भेज। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से से आ रही एक खबर के मुताबिक मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज को गिरफ्तार किया गया है।
हाफिज की गिरफ्तारी आतंकी वारदातों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में की गई है ऐसी जानकारी मिल रही है।गिरफ्तारी के समय सईद लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था।
विस्तृत जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पंजाब के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने उसको गिरफ्तार किया है। हालांकि सईद की गिरफ्तारी दिखावा भी हो सकता है। उसको न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम पर भारत सरकार की भी नजर है।
गौरतलब बात यह है कि एक दिन बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं। जमात-उद-दावा आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सईद 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों (26/11) का मुख्य साजिशकर्ता है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal