Breaking News

ये उन दिनों की बात है :तब के हरक सिंह रावत का वीडियो देखें, समझ आ जाएगा कि राजनीति किस चीज का नाम है!

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी, 2022)

ये वीडियो ज्यादा पुराना नहीं है। ये वीडियो साल 2016 में तब का है जब कांग्रेस नीत सरकार के मुखिया हरीश रावत थे। बजट सत्र के दौरान बजट पारित न होने और नौ कांग्रेसी विधायकों के अपनी ही सरकार के बजट के खिलाफ वोट करने की बात चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं हरक सिंह रावत। ये वही हरक सिंह रावत हैं जो बाद में मुख्यमंत्री पद की लालसा लिए भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद हरक सिंह रावत ने विजय बहुगुणा के साथ हरीश रावत की सरकार गिराने की भी साज़िश की। लेकिन हरीश रावत ने किसी प्रकार अपनी सरकार बचा ली और दोबारा मुख्यमंत्री बने।

ये वही हरक सिंह रावत हैं जो पांच साल भाजपा सरकार में मंत्री रहकर अब कह रहे हैं कि भाजपा ने उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं किया। ये वही भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत हैं जो अब कांग्रेस के भरोसे अपना बुढापा काटने की बात कर रहे हैं। ये वही हरक सिंह रावत है जो अपनी पुत्रवधू के लिए लैंसडाउन विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मांग रहे हैं।

राजनीति के इस अजब खेल में जो हरक सिंह रावत आज घुटनों पर हैं, कभी हरीश रावत को पानी पी-पीकर कोसते थे। अब देखना ये है कि क्या हरक सिंह रावत की राजनीतिक डॉक्टरी काम आएगी।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-