Breaking News

सावधान :सुनामी के रूप में आ रही कोरोना की लहर, विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (30 दिसंबर 2021)

दुनिया एक बार फिर कोरोना के खतरे की जद में है इस बार ओमिक्रॉन के रूप में आ रही है। दुनिया के कई देशों में पिछले एक हफ्ते में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उससे विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने आशंका जताई है कि कोविड-19 के ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट के मिलने से सुनामी के रूप में तबाही आ सकती है। कई देशों में एक दिन तीन से चार लाख मामले आने से चिंता बढ़ी है। इसके साथ ही उनका कहना है कि आने वाले साल में दुनिया महामारी को पछाड़ देगी। हालांकि संतोषप्रद खबर यह भी है कि वैक्‍सीनेटेड लोगों पर ओमिक्रॉन वेरिएंट का गंभीर असर नहीं हो रहा है यह भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का ही कहना है। 

कोरोना वायरस सबसे पहले सामने आने के लगभग दो साल बाद संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों ने आगाह किया कि वायरस के सबसे नये वेरिएंट ओमिक्रोन से हल्के-फुल्के लक्षण वाला संक्रमण होने की ओर इशारा करने वाले शुरुआती आंकड़ों को पूरी तरह मान लेना अभी जल्दबाजी होगी। दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने सबसे पहले सामने आये वायरस के इस वेरिएंट का संक्रमण अमेरिका और यूरोप के हिस्सों में फैलता जा रहा है। बहरहाल इस महामारी से निपटने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। 

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-