Breaking News

सावधान: ओमिक्रॉन से भी खतरनाक है डेल्मीक्रॉन वैरिएंट, इन देशों में बरपाने लगा है कहर

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से जूझ रही दुनिया के सामने अब एक और वैरिएंट डेल्मीक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। यूरोप के कई देशों में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के पीछे एक नए डेल्मीक्रॉन वैरिएंट के होने की आशंका जताई जा रही है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 दिसंबर, 2021)

ओमिक्रॉन SARS-CoV-2 का ही एक वैरिएंट B.1.1.1.529 है जिसका बहुत म्यूटेशन हो चुका है। सबसे पहले यह दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किया गया था। यह बहुत तेजी से फैलता है और अब बहुत म्यूटेशन हो चुका है। सबसे पहले यह दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किया गया था।

यह बहुत तेजी से फैलता है और अब तक डेल्टा वैरिएंट की तुलना में हल्के लक्षण दिखाये हैं। इसका मृत्यु दर भी डेल्टा से कम है। डेल्मीक्रॉन वैरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक संयोजन है जिसमें तेजी से संक्रमण फैलाने की क्षमता है।

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि कोविड का ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। यह अब तक 106 देशों में फैल चुका है। ओमिक्रॉन को लेकर शुरुआती डेटा बताते हैं कि यह वैक्सीन सुरक्षा को चकमा देने में सक्षम हो सकता है।

ऐसे में कई देश बूस्टर डोज देने पर काम कर रहे हैं। हालंकि एक्सपर्ट्स अभी तक डेल्मीक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन के प्रभाव को लेकर बहुत विस्तार से नहीं बता सके हैं। एक्सपर्ट्स किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले और डेटा का इंतजार कर रहे हैं।

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-