छात्र के पास बंदूक कैसे आई। और फिर उसने अपने ही साथियों पर अचानक गोलीबारी क्यों की। इसकी अभी जांच चल रही है
@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2021)
अमेरिका के मिशिगन में एक हाई स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक वहां पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में 3 छात्रों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि कम से कम 8 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि स्कूल में हुई गोलीबारी के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मिशिगन के हाई स्कूल के एक 15 साल के स्टू़डेंट ने मंगलवार दोपहर अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी। यह छात्र उसी स्कूल में पढ़ता था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पास से एक हैंडगन भी बरामद की गई है। हालांकि अब तक हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







