Breaking News

ड्रोन अटैक में बाल-बाल बचे इराक के प्रधानमंत्री, अमेरिका ने हमले को बताया ‘आतंकी कृत्य’

इराक के प्रधानमंत्री कदीमी ने बगदाद के ग्रीन जोन में अपने आवास पर हुए हमले के बाद देश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 नवंबर, 2021)

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के घर पर ड्रोन से हमला किया गया है। हमले में इराकी प्रधानमंत्री कदीमी बाल-बाल बच गए। इस बीच, अमेरिका ने इराकी प्रधानमंत्री पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। अमेरिका ने कहा कि स्पष्ट रूप से यह आतंकी कृत्य लगता है। वहीं, कदीमी ने अपने आवास हमले के बाद लोगों से शांत रहने को कहा है।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “हमें यह जानकर राहत मिली है कि इराक के प्रधानमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हम इस आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इराक की संप्रभुता और स्वतंत्रता को बनाए रखने में जुटे इराकी सुरक्षा बलों के साथ करीबी संपर्क में हैं और हमने हमले की जांच में सहायता की पेशकश की है।”

इराक के प्रधानमंत्री कदीमी ने बगदाद के ग्रीन जोन में अपने आवास पर हुए हमले के बाद देश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस हमले को “हत्या का असफल प्रयास” बताया है।

सुरक्षा से जुड़े दो सूत्रों ने सुरक्षा बंदोबस्त से लैस ग्रीन जोन में हमले की पुष्टि पहले ही की थी। इस इलाके में अमेरिकी दूतावास भी स्थित है। ग्रीन जोन को अक्सर रॉकेट हमलों से निशाना बनाया जाता है।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-