@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर, 2021)
देश में आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए मंदिरों में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। हालांकि मंदिरों में कोविड को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। फिर भी मंदिर प्रबंधन समितियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।
नवरात्रि के पहले दिन भक्तों के लिए सिद्धि विनायक मंदिर के कपाट भी खुल गए हैं। वैक्सीन की दोनों डोज या कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वाले लोगों को ही दर्शन की इजाजत दी जा रही है। इससे पहले मंदिर को खोले जाने को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। मंदिर में बड़े सेलीब्रिटी और उद्योगपति भी आते हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन भी जारी है। एक घंटे में सिर्फ 250 लोगों को ही दर्शन की अनुमति दी जा रही है। मंदिर सुबह सात से दोपहर बारह बजे और दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक खुलेगा। बीच में मंदिर एक घंटे के लिए नैवेद्य भोग के लिए बंद रहेगा। एक दिन में करीब 2500 लोग ही दर्शन कर पाएंगे, बाकी लोगों को ऑनलाइन ही दर्शन करना होगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

